फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट बस अड्डे पर बसें लेकर नहीं गए तो प्रशासन करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग और एआरटीओ की सक्रियता से बस अड्डे की वीरानी होगी दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। प्रशासनिक अमले के प्रयास से स्थानीय बस अड्डे की वीरानी खत्म होना शुरू हुई है। गगरेट में बस अड्डे के निर्माण पर नगर पंचायत ने करोड़ों रुपये तो खर्च किए लेकिन गगरेट कस्बे में आने वाली बसें कभी इस बस अड्डे की रौनक ही नहीं बनीं। अब प्रशासनिक अमला यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ बस अड्डे पर ही बसों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए आगे आया है। अब बस अड्डे पर अधिकांश बसों की आवाजाही शुरू हुई है।
विज्ञापन

पंजाब की सीमा के साथ सटे गगरेट कस्बे से रोजाना पंजाब से आने वाली कई यात्री बसें गुजरती हैं, तो स्थानीय रूटों पर चलने वाली भी कई बसें यहां से होकर गुजरती हैं। पता नहीं इस बस अड्डे के साथ ऐसा क्या गतिरोध था कि अधिकांश बस चालक बस को लेकर अड्डे पर जाना अपनी शान के विरुद्ध समझते थे। कई बार नगर पंचायत प्रशासन ने भी यह मुद्दा उठाया लेकिन बस चालकों के आगे नगर पंचायत प्रशासन की एक न चली। अब स्थानीय प्रशासन भी बस अड्डे की वीरानी खत्म करने के लिए आगे आया है। इसके लिए बाकायदा पुलिस विभाग व एआरटीओ को सक्रिय किया गया है। अड्डे पर बसें न ले जाने वाले चालकों के साथ सख्ती से पेश आने को कहा गया है। हर बस चालक को अपनी बसें स्थानीय बस अड्डे पर लेकर जाने की हिदायत दी जा रही है। नगर पंचायत गगरेट के कनिष्ठ अभियंता राजीव ठाकुर का कहना है कि अगर बसें बस अड्डे पर न आएं तो अड्डे के निर्माण का औचित्य ही नहीं रह जाता। वहीं, एसडीएम सौमिल गौतम का कहना है कि प्रशासन का प्रयास है कि यात्रियों को बस लेने के लिए जगह-जगह खड़ा न होना पड़े और यात्री बसें भी निर्धारित बस अड्डे पर ही खड़ी हों। इससे कस्बे में यातायात समस्या का भी स्थायी हल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें