फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सैनिक कैंटीन ऊना तक ऑटो रिक्शा किराया निर्धारित करे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक में पूर्व सैनिकों ने उठाई मांग
विज्ञापन

सैनिक कल्याण बोर्ड भवन परिसर में पार्किंग व्यवस्था और गार्ड्स की तैनाती मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में वीरवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़ी सेवाओं और सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और उनके शीघ्र समाधान के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड भवन परिसर में पार्किंग व्यवस्था, गार्ड्स की तैनाती, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा सैनिक कल्याण लीग के लिए लैंड आपूर्ति जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूर्व सैनिकों ने पुराना होशियारपुर रोड से सैनिक कैंटीन ऊना तक आने-जाने के लिए ऑटो रिक्शा का किराया निर्धारित करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे हमारे लिए सम्माननीय हैं और उनकी सेवा एवं सुविधाओं में सुधार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक ले. कर्नल एसके कालिया (सेवानिवृत्त), संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल दर्शन सिंह, कर्नल जोगिंद्र पाल, कमांडर कालिदास, कर्नल पराशर और मैनेजर आकाश, कैंटीन कमांडर विजय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें