फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्याही लगे कागज में खाना परोसा तो होगी कार्रवाई

Wed, 12 Aug 2026 11:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रेहड़ी-फड़ी और अस्थायी दुकानों पर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की 5 जुलाई को स्याही लगे कागज में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद विभाग ने जिले में खाद्य विक्रेताओं की जांच के निर्देश जारी किए हैं।
जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उन्हें परोसने के तरीके की जांच होगी। खाद्य पदार्थों को पैक करने या परोसने के लिए स्याही लगे पुराने कागज के इस्तेमाल पर भी कार्रवाई की जाएगी। विक्रेताओं को सुरक्षित पैकिंग सामग्री का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की टीम समय-समय पर रेहड़ी-फड़ी और अन्य खाद्य विक्रेताओं का निरीक्षण करेगी। नियमों की अनदेखी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्याही लगे कागज का प्रयोग खाद्य पदार्थों को परोसने के लिए नहीं किया जा सकता। इस पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें