भरवाईं (ऊना)। सावन अष्टमी मेले को लेकर माता चिंतपूर्णी का दरबार रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर की भव्य सजावट का काम मंगलवार से शुरू हो गया। फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से मंदिर को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। फिरोजपुर के श्रद्धालु समीर मित्तल की ओर से मंदिर की सजावट करवाई जा रही है। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मेले को लेकर मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। सजावट पूरी होने के बाद मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। संवाद