फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला कांस्टेबल से गहने लूटने का आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

Sat, 10 Oct 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के अरविंद मार्ग पर महिला कांस्टेबल को बातों में उलझाकर कथित तौर पर सम्मोहित करने के बाद गहने और मोबाइल फोन लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब आरोपी से वारदात में शामिल दूसरे व्यक्ति, लूटे गए सामान और गिरोह के नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान खान उर्फ राजन पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। उसे मेरठ से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि 12 सितंबर को इमरान अपने साथी के साथ अरविंद मार्ग से गुजर रही महिला कांस्टेबल के पास पहुंचा और उसे बातचीत में उलझाकर कथित तौर पर सम्मोहित करने के बाद गहने, मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर भाग गया था। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें