ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत कुठार खुर्द में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक पक्ष की शिकायतकर्ता अनीता देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी कुठार खुर्द ने आरोप लगाया कि शनिवार रात आरोपी वक्शी, दिनेश कुमार और बलविंद्र कुमार ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। शोर सुनकर उसका बेटा यशपाल घर से बाहर आया तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
दूसरे पक्ष से बक्शी कुमार निवासी कुठार खुर्द ने शिकायत दी कि तारा चंद, यशपाल, रोहित उर्फ राजन और सोहन लाल ने उसके भतीजे अमन का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। इस घटना में अमन को चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है।