फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में कल होगी आरकेएस की बैठक

Sun, 02 Aug 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की लंबे समय से लंबित बैठक आखिरकार तीन अगस्त को आयोजित होने जा रही है।
अस्पताल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय न होने और लंबे समय से बैठक नहीं बुलाए जाने का मुद्दा संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में 15 जुलाई के अंक में दो साल से क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हुई आरकेएस की बैठक नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद अब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बैठक बुला ली गई है, जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में अस्पताल के विकास कार्यों, विभिन्न मदों के तहत खर्च होने वाली राशि, नई स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों की खरीद, लंबित प्रस्तावों तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। आरकेएस की बैठक लंबे समय से नहीं होने के कारण अस्पताल से जुड़े कई प्रस्ताव लंबित पड़े हुए थे।
विज्ञापन

कई विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों को समिति की मंजूरी का इंतजार था। ऐसे में बैठक होने से लंबित मामलों के निपटारे की उम्मीद बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार बैठक में अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें