फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 24 घंटे भी नहीं टिके रामपुर बेली ब्रिज के ऊंचाई अवरोधक, अज्ञात ने तोड़ा

Sun, 02 Aug 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रामपुर खड्ड पर बने बेली ब्रिज को भारी वाहनों से सुरक्षित रखने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए नए ऊंचाई अवरोधक 24 घंटे भी नहीं टिक सके। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अज्ञात लोगों ने बेली ब्रिज पर एक ओर लगाया अवरोधक तोड़ दिया। घटना के बाद विभाग ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही दोबारा अवरोधक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान चार अगस्त तक संतोषगढ़-ऊना सड़क पर रामपुर बेली ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग अब बेली ब्रिज के दोनों और ऊंचाई अवरोधक लगाने के साथ-साथ ब्रिज के बीच में भी ऊंचाई अवरोधक लगाया
विज्ञापन

बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने बेली ब्रिज पर बड़े और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार को ब्रिज के दोनों ओर तथा पुल से पहले ऊंचाई अवरोधक लगाए थे। इसके लिए दो दिन तक यातायात भी प्रभावित रहा था। विभाग का मानना था कि इससे केवल निर्धारित ऊंचाई तक के वाहन ही पुल से गुजर सकेंगे और बेली ब्रिज पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।
अवरोधक लगाए जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के विभागीय प्रयासों को झटका लगा है। रामपुर बेली ब्रिज पहले से ही सीमित भार क्षमता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। ऐसे में यदि बड़े वाहन पुल से गुजरते हैं तो इसकी सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है। इसी कारण विभाग लगातार भारी वाहनों को रोकने के लिए कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

-

ऊंचाई अवरोधक तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। अब इसका खामियाजा आम जनता को झेलना पड़ेगा।
-विक्रम, स्थानीय निवासी

पुल न बनने के कारण पहले ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब अज्ञात लोगों द्वारा ऊंचाई अवरोधक तोड़ने की घटना के बाद बार-बार बेली ब्रिज बंद करना पड़ रहा है। ऐसे में सौ मीटर की दूरी के बजाय दो किलोमीटर घूम कर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-विशेषर, स्थानीय निवासी।




अवरोधकों को दोबारा स्थापित किया जाएगा। साथ ही घटना को अंजाम देने वालों की पहचान करने के लिए आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है।
-केएस ठाकुर,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें