फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 13.12 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी चार दिन के रिमांड पर भेजे

Sat, 03 Oct 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर के पास होटल से 13.12 ग्राम चिट्टा और करीब 30 सिरिंज के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने शनिवार को सागर चौधरी निवासी कुनेरन और मुकेश कुमार निवासी भंजाल को अंब अदालत में पेश किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से नशे की खेप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना मिली थी कि मुबारिकपुर के पास एक होटल के कमरे में ठहरे दो युवक नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विपिन कुमार की अगुवाई में टीम ने होटल के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 13.12 ग्राम चिट्टा और करीब तीन दर्जन सिरिंज बरामद हुईं। इनमें कुछ सिरिंज इस्तेमाल की हुई बताई गई हैं। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों का मंगलवार तक पुलिस रिमांड मिला है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि चिट्टे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें