क्षेत्र के रक्कड़ स्थित शनिदेव मंदिर के पास एक तेजरफ्तार कार अचानक सड़क पर पलट गई। घटना में कार सवार को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इकबाल सिंह निवासी खुरवाईं सोमवार दोपहर अपनी गाड़ी में सवार होकर नंगल की ओर जा रहा था कि इसी दौरान शनिदेव मंदिर के पास गाड़ी के आगे अचानक गाय आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू होकर कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला। उधर, ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज कुलदीप पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।