फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठारबीत सामुदायिक केंद्र को दस लाख

Sun, 28 Feb 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली हलके से पानी की समस्या का निपटारा करवाना उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग मंत्री रविवार को ग्राम पंचायत कुठारबीत में जनसमस्याएं सुनने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरोली हलके के प्रत्येक घर और खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश की सबसे बड़ी 42 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी बीत एरिया सिंचाई योजना का कार्य जारी है तथा इसे जल्द लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत स्वां नदी के किनारे 18 ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से पानी उठाकर छेत्रां, बीटन और सिंघा में निर्मित टैंकों में पहुंचाया जाएगा। यहां से क्षेत्र के 17 गांवों के खेतों की सिंचाई सुनिश्चित होगी। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्थानीय पंचायत की मांग पर सामुदायिक केंद्र के लिए 10 लाख रुपये, स्थानीय स्कूल के लिए तीन कमरे, पंचायत घर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 3 लाख, शमशानघाट के लिए 5 लाख तथा स्कूल वाली गली के निर्माण कार्य को 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अलावा पंचायत में युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए एक जिम खोलने तथा एक रेन शेल्टर निर्मित करने की घोषणा भी की, जबकि पोलियां, कुठारबीत, पूबोवाल तथा हलेड़ा बिलणा गांवों के लिए किसी एक उचित स्थान पर स्वास्थ्य केंद्र खोलने का मामला शीघ्र प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें