परिषद ने अमानवीय कृत्यों पर रोक लगाने की उठाई मांग
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का लघु सचिवालय परिसर के बाहर पुतला फूंका। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली क्षेत्र में महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय कृत्यों पर रोक लगाने की मांग की।
इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक चंदन सेखड़ी ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार सत्ता में होने का गलत फायदा उठा रही है। संदेशखाली में जो अन्याय महिलाओं के साथ हो रहा है वह किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईडी की छापेमारी के दौरान अधिकारियों पर हुए हमलों की भी निष्पक्ष जांच करवा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र और समाज हित को लेकर समय-समय पर आवाज उठाती है। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ममजा बनर्जी का लघु सचिवालय परिसर के बाहर पुतला फूंका। इस मौके पर जिला तरुण, विशाल, ईशांत, सक्षम, आदित्य, विवेक, अनुराग, अमन और अभिषेक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
सचित्र