फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आरुषि ने योग प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। लठियाणी पंचायत के गांव बलियारा की बेटी आरुषि शर्मा ने योग प्रतियोगिता ‘किसमें कितना है दम’ (केकेएचडी) के फाइनल में दूसरा स्थान प्राप्त कर पंचायत और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आरुषि शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने दादा लेखराज, माता रज्जू देवी, पिता संदीप कुमार के साथ आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के प्रबंधक जोगिंदर देव आर्य और स्कूल के सभी शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन

आरुषि ने कहा कि उनके दादा का आशीर्वाद, माता-पिता का सतत सहयोग और शिक्षकों की मेहनत व मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। कहा कि प्रबंधक जोगिंद्र देव आर्य की ओर से स्कूल में योग और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों को जो महत्व दिया जाता है, वही उनकी सफलता की नींव बना। स्कूल में सामाजिक गतिविधियों एवं जीवन में आगे बढ़ाने के बारे में भी प्रेरणा दी जाती है। आर्य पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जोगिंद्र देव आर्य समय-समय पर मुझे बहुत ही अच्छा मंच देकर मार्गदर्शन करते रहते हैं। आरुषि ने कहा कि वह योग के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें