फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टायर फटने से पलटा ट्राला, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी बाजार के मोड़ पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे गुजरात से शीशा लेकर आ रहा एक ट्राला मोड़ पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर आटा चक्की पर पलट गया। घटना के समय सुरजीत सिंह पुत्र हाकम सिंह, पूर्व प्रधान सतीश कुमार और मास्टर टेक चंद आटा चक्की के बाहर ही खड़े थे और बाल-बाल बच गए। पास ही 54 नंबर वाटर स्कीम पर जल शक्ति विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, हालात का जायजा लिया और घायल चालक व कंडक्टर को अपने साथ उपचार के लिए अस्पताल ले गई। दोनों को हल्की चोटें आई थीं।
विज्ञापन


आटा चक्की के मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि हादसे से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। ट्राले में भरा शीशा चक्की की दीवार तोड़कर अंदर तक घुस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी जगह पर यह छठा हादसा है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गईृ। यह स्थान लगातार हादसों का केंद्र बना हुआ है। 11 नवंबर को भी यहां स्क्रैप से भरा ट्राला पलटा था। लोगों ने प्रशासन से इस मोड़ पर सुरक्षा उपाय, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने की कड़ी मांग की है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें