फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कोयले से भरा ट्राला बाथड़ी बाजार में पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक और सहचालक दोनों सुरक्षित, गाड़ी को लाखों का नुकसान
विज्ञापन

मोड़ पहले भी बन चुका हादसों का गवाह
प्रशासन से उठाई मोड़ पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी बाजार के मोड़ पर वीरवार सुबह लगभग 7:30 बजे गुजरात से संतोषगढ़ के लिए कोयला लेकर आ रहा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसे सुरेश पुत्र चंदू राम निवासी गांव चक चला रहे थे। साथ में विजय सिंह जिला बीकानेर (राजस्थान) सहचालक थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जब ट्राला बाथड़ी बाजार में पहुंचा तो सामने से एक बाइक सवार अचानक ट्राले के सामने आ गया। चालक ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और ट्राला रोड के किनारे बड़े पीपल के पेड़ से जा टकराया। इसमें कोयला भरा था। हादसे से वाहन को लाखों का नुकसान पहुंचा है। चालक और सहचालक दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मोड़ पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। प्रशासन से इस मोड़ पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस थाना टाहलीवाल को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर से जानकारी ली और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें