फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी उत्कृष्ट स्कूल के गेट पर खड़ा मौत का पेड़, हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार विभाग

Fri, 27 Feb 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
‎घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट स्कूल घनारी के मुख्य द्वार के पास शीशम का पेड़ प्रशासन और विभागों की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। यह पेड़ लंबे समय से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों, स्कूल के छात्रों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बना हुआ है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मानों किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हों।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पेड़ की सड़क की ओर झुकी हुई खतरनाक टहनियों से पहले भी कई वाहन टकरा चुके हैं। कई बार चालक बाल-बाल बचे हैं लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हैरानी की बात यह है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी विभाग केवल जिम्मेदारी से भागते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब इस मामले को लोक निर्माण विभाग के सामने उठाया गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं बल्कि वन विभाग की जिम्मेदारी है। वहीं वन विभाग भी उल्टा जवाब देकर कहता है कि सड़क किनारे होने के कारण यह लोक निर्माण विभाग का विषय है। दोनों विभागों के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने आम जनता की जान को जोखिम में डाल दिया है।
‎लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या से क्षेत्र के विधायक को भी अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले। यहां तक कि उपायुक्त तक को सूचना दी गई मगर आज तक हालात जस के तस हैं। स्थानीय लोगों में जनक, पुनीत, हरबंस, हैप्पी, राजू का कहना है कि इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि इस पेड़ की वजह से कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। डीसी ऊना जतिन लाल का कहना है कि इस संदर्भ में फील्ड से रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें