फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चल मंदरा नूं चलिए अभियान में 50 बसों से करवाई जाएगी धार्मिक यात्रा

Mon, 07 Sep 2026 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की ओर से विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए चल मंदरा नूं चलिए अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत 50 बसों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को चिंतपूर्णी, नैना देवी, ज्वालाजी और बाबा बालक नाथ मंदिरों की यात्रा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में महिला, अनुसूचित जाति, पूर्व सैनिक, युवा और ओबीसी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में हरोली जोड़ो अभियान भी चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य लोगों को विकास की प्रक्रिया से और अधिक मजबूती से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हर माह के पहले रविवार को होने वाली अगली बैठक पालकवाह ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। यह बैठक विस्तारित जनरल हाउस के रूप में होगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर कौर और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें