फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थ्रोबाल रेफरी क्लीनिक को लेकर बंगाणा में हुई बैठक

Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। हिमाचल थ्रोबाल चैरिटेबल ट्रस्ट की बुधवार को बंगाणा में प्रदेश अध्यक्ष अमन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में थ्रोबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से चामुंडा देवी मंदिर जिला कांगड़ा में आयोजित होने वाले थ्रोबाल रेफरी क्लीनिक के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

साथ ही आयोजन में व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम आठ से 10 मई तक आयोजित होगा।
इसका उद्देश्य थ्रोबाल खेल को बढ़ावा देना और रेफरी स्तर को मजबूत करना है। इस दौरान आयोजन आवासीय व्यवस्था की जिम्मेदारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार एवं अनिल ठाकुर को सौंपी गई। वहीं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी अध्यक्ष अमन शर्मा और सचिव नरेश कुमार को दी गई।
विज्ञापन

खेल मैदान की व्यवस्था का दायित्व यशवीर सिंह, पूर्ण चंद शर्मा और शाम मुरारी को सौंपा गया। इसके अतिरिक्त अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सुशील कुमार और सुरेन्द्र ठाकुर को दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और टीम वर्क पर जोर दिया।
आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह रेफरी क्लीनिक प्रदेश में थ्रोबाल खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें