फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शौक से शुरू हुआ सफर बना सुलेखा की पहचान

Thu, 16 Apr 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना की सुलेखा रानी ने अपने शौक को एक नई पहचान दी है। उनके मन में कुछ करने के जज्बे ने उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है, जो अन्य लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। सुलेखा पिछले 20 वर्षों से बैग बनाने का काम कर रही हैं। अब 55 साल की उम्र में भी उनका यह जज्बा कायम है।
विज्ञापन

कुठेड़ा खैरला निवासी सुलेखा रानी पत्नी कमल किशोर घर बैठकर ही अपने हुनर से हैंडमेड लेडीज बैग बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं। खास बात यह है कि इस कार्य के लिए उन्होंने कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है बल्कि मन में कुछ अलग और नया करने की चाह से उन्होंने स्वयं लेडीज बैग बनाने का निर्णय लिया।
जानकारी के अनुसार उन्होंने यह कार्य अपने अविवाहित जीवन से शुरू किया था। शादी होने पर कुछ समय के लिए घरेलू जिम्मेदारियों के चलते कार्य बंद कर दिया लेकिन बाद में घरेलू कार्य पूरा करने के बाद खाली समय का सदुपयोग करते हुए उन्होंने शौकिया तौर पर शुरू कर दिया। खुद के बनाए बैग को लेकर जब बाहर निकलीं तो लोगों को यह लोगों को खूब पसंद आया। धीरे-धीरे लोगों के ऑर्डर आने लगे और उन्होंने बैग बनाकर लागत मूल्य पर बेचना शुरू कर दिया है। सुलेखा महिलाओं के लिए साइड बैग, हैंड बैग और टोट बैग बनाकर
विज्ञापन

प्रति बैग 150 से 700 रुपये मूल्य तक बेच रही हैं। इससे महीने के 10,000 रुपये आसानी से कमा रही हैं। वर्तमान में सुलेखा द्वारा बनाए गए बैगों की लोगों में काफी मांग है। इतना ही नहीं सुलेखा सिलाई और बुनाई के कार्य में भी निपुण हैं। उनकी यह कहानी अन्य महिलाओं के लिए भी प्ररेणास्रोत है कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो तो परिस्थितियां और उम्र कभी बाधा नहीं बनती।


सुलेखा ने बताया कि बैग बनाने के लिए पैराशूट और सूती कपड़ा, लाइनिंग, स्पंज जिप, वकल, हुक, पट, मजबूत धागा आदि का प्रयोग किया जाता है। उनके बैग को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है। काफी ऑर्डर आते हैं लेकिन समय के अभाव में वे केवल महीने के 20 से 25 ऑर्डर ही ले पाती हैं। अगर स्वास्थ्य साथ दे तो घरेलू कार्य करने के बावजूद महीने के 10,000 रुपये आसानी से कमा लेती हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को शुरू करने का उद्देश्य केवल खाली समय का सदुपयोग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें