टाहलीवाल में ज्यूलर्स शॉप में आग लगने से हुआ नुकसान।
- फोटो : Una
टाहलीवाल(ऊना)। शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वैलरी शॉप में बुधवार शाम में आग लग गई। इससे दुकान में लगी लकड़ी की सीलिंग को नुकसान पहुंचा है। लोगों और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में लगी एलईडी भी जल गई। इससे करीब 30 हजार के नुकसान का अनुमान है।
टाहलीवाल के मुख्य बाजार में बुधवार शाम ज्वैलरी शॉप में आग लग गई। ज्वैलरी शॉप में गहने बनाने के प्रयोग में आने वाले सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान में लगी लकड़ी की सीलिंग में फैल गई। इससे सीलिंग जलकर राख हो गई। आसपास के दुकानदारों ने बाजार से गुजर रही मिट्टी से लदे ट्रैक्टर को रोका।
उन्होंने दुकान में मिट्टी डालना शुरू कर दिया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और आग को बुझा लिया। अग्निशमन विभाग टाहलीवाल के फायर स्टेशन अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि इससे करीब 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।