फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर के वार्ड एक में 80 लाख से बनेगा नाला

Mon, 06 Apr 2026 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

जलभराव और गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजाता
बजट मंजूर होने के बाद शुरू हुई प्रक्रिया, लोगों को मिलेगी राहत
हर साल बरसात के दौरान वार्ड एक में होता है भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के वार्ड एक में लंबे समय से पेश आ रही जलभराव और गंदे पानी की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की आस जगी है। वार्ड में करीब 80 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बजट मंजूर होने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नगर निगम की ओर से नाले के निर्माण को लेकर प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित विभाग ने नाले के निर्माण के लिए जगह का निरीक्षण करने के साथ-साथ प्रस्तावित खाका भी तैयार कर लिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

वार्ड एक में बरसात के दिनों में हल्की बारिश में भी गलियों और सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है, वहीं कई घरों और दुकानों तक गंदा पानी पहुंच जाता है। स्थानीय लोग लंबे समय से नाले के निर्माण की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बनने वाला नाला क्षेत्र में बरसाती और गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान होगा। नाले के निर्माण के बाद पानी सीधे मुख्य निकासी लाइन तक पहुंचेगा, जिससे जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार नाले के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। बजट मिलने के बाद अब तकनीकी स्वीकृति और अन्य औपचारिकताओं की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वार्ड एक में स्थित फ्रेंडज काॅलोनी और अन्य क्षेत्रों में एक दशक से बरसात के दौरान भारी जलभराव हो रहा है। पिछली बरसात में स्थानीय लोगों से प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में एनएच पर चक्का जाम भी किया था। आने वाले समय में निकासी की उचित व्यवस्था होने के चलते स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कोट
वार्ड एक में जलभराव को रोकने के लिए नाले निर्माण और निकासी नालियां बनाई जानी हैं। इसके लिए 80 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू हो जाएगा।
-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें