फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित होंगी युवतियां

Mon, 06 Apr 2026 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहारी टकोली में चलाया एचपीवी टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

चकसराय (ऊना)। एचपीवी संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं, लड़कियों और स्थानीय लोगों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अदिति, अंजलि, कृतिकान को वैक्सीन लगाई गई। यह वैक्सीन निर्धारित आयु 14 से 18 आयु वर्ग की बच्चियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। सरकार इसे निशुल्क उपलब्ध करवा रही है। इस अवसर पर डॉ. करणवीर, एएनएम सरिता देवी, सीएचओ वंदना देवी, आशा वर्कर उषा देवी, अनीता शर्मा, ज्योति सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें