फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नागरिक अस्पताल अंब में लगेगी डायलिसिस इकाई, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Mon, 16 Nov 2026 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खास खबर
तीन डायलिसिस मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की दिशा में कदमताल तेज हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीनें स्थापित करने की योजना है। इसके शुरू होने से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में डायलिसिस करवाने के लिए मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख करना पड़ता है।
नागरिक अस्पताल अंब में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए ऊना जाना पड़ता है। डायलिसिस की प्रक्रिया नियमित अंतराल पर करवानी पड़ती है। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को बार-बार लंबी दूरी तय करने के साथ समय और आर्थिक खर्च भी उठाना पड़ता है। अंब अस्पताल में यूनिट स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस सुविधा को शुरू करने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। तीन मशीनें स्थापित होने से एक समय में अधिक मरीजों को डायलिसिस सुविधा देने में मदद मिलेगी। इससे अंब और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। डायलिसिस यूनिट स्थापित होने से नागरिक अस्पताल अंब की स्वास्थ्य सेवाओं में भी विस्तार होगा।
क्षेत्र के मरीजों को घर के नजदीक उपचार की सुविधा मिलने से उनकी परेशानी कम होगी। अब मरीजों को यूनिट स्थापित होने और सुविधा शुरू होने का इंतजार है। नागरिक अस्पताल अंब में क्षेत्र की 50 अधिक पंचायतों के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस सुविधा के शुरू होने से डायलिसिस से संबंधित मरीजों को सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- नागरिक अस्पताल अंब में डायलिसिस के लिए तीन मशीनें स्थापित की जानी हैं। इसे लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। -डॉ. राहुल कतना, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें