फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने राहगीर रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के बसदेहड़ा में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रहे राहगीर को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में राहगीर और बाइक सवार जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचा गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जखेड़ा निवासी प्रकाश चंद देर शाम बसदेहड़ा चौक पर रास्ता पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में प्रकाश चंद बुरी तरह से जख्मी हो गया, वहीं बाइक सवार जगजीत सिंह निवासी बसदेहड़ा को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक सवार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें