फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर मारी दराटी, युवती लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। क्षेत्र के भंजाल में जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में जबरदस्त खूनी संघर्ष हुआ। घटना में एक युवक ने तैश में आकर युवती के सिर पर दराटी से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसे घायलावस्था में अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भंजाल निवासी एक युवती खेतों से घास लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के निवासी बलविंद्र से उसकी खेतों में बाड़ लगाने को लेकर बहसबाजी हो गई। मामूली से शुरू कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। लड़ाई झगड़ा देख कर दोनों गुटों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान तैश में आकर युवक ने दराटी से युवती के सिर जोरदार वार कर दिया, जिससे युवती बुरी से जख्मी हो गई। उसे अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। उधर अंब थाना के प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर आगामी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें