फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीमन्यार में खैर की लकड़ी से लदा टैंपो पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही/बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल की रामगढ़ धार के तहत पड़ते चौकीमन्यार में वन विभाग की टीम ने टैंपो में लदे खैर के 45 मोच्छे बरामद किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जीप को कब्जे में लेकर पुलिस में लेकर केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चौकी मन्यार के जंगल से एक टैंपो अवैध लकड़ी लेकर निकल रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और वन विभाग के गार्ड को इसकी सूचना दी। वन रक्षक ने अपने आलाधिकारियों को मामले की जानकारी दी और विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी। आरओ रतन कश्यप ने बताया कि पकड़े गए पेड़ वन विभाग द्वारा घंडावल गोदाम में जमा कर लिए हैं। उन्होंने बंगाणा थाने में घटना के संबंध में टैंपो चालक दिनेश कुमार निवासी पनोह ऊना और निर्मल सिंह निवासी पंजोड़ा, बंगाणा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, थाना बंगाणा के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें