फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे बेचने और लाइसेंस लेने के बावजूद शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में टीम ने कई स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के चालान किए गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पटाखे बेचने के लिए शहर में खुली जगहों पर दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए शहर के बीचोंबीच स्थित रामलीला मैदान और एमसी पार्क को चिन्हित किया गया है। लेकिन प्रशासन के निर्देशों को धता बताते हुए स्थानीय कारोबारियों ने मनमर्जी से पटाखों की दुकानें सजा रखी थीं। इससे एक ओर गलियों में अतिक्रमण के कारण बाजारों का दायरा कम हो गया है। दूसरी ओर, बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए भी काफी परेशानी होती जा रही है। शहर की तंग हाल गलियों में पटाखे बेचने की दुकानें लगाने से दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने बिना लाइसेंस हासिल किए पटाखे बेचने वालों के सात चालान किए हैं। जबकि शहर में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पटाखे बेचने वालों को भी प्रशासन द्वारा चिन्हित किए स्थानों पर जाने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें