फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बस से उतारने पर एबीवीपी का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अरलू (ऊना)। ज्वालाजी से चंडीगढ़ जाने वाली एचआरटीसी की देहरा डिपो की बस के कंडक्टर पर छात्रा ने कथित आरोप लगाया है कि उसे जंगल में बस से उतार दिया गया। किसी तरह छात्रा घर तक पहुंचने में कामयाब हुई। इस बात पर शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बंगाणा में इस बस को घेर लिया। छात्रा को बस से उतारने की घटना पर खूब हंगामा हुआ। छात्रा को बस से उतारने की घटना बीते सोमवार की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बंगाणा महाविद्यालय की एक छात्रा सोमवार शाम 4:30 पर बंगाणा से थानाकलां के लिए निगम की बस में बैठी। छात्रा ने बस कं डक्टर को बस पास दिखाया। आरोप है कि कंडक्टर ने कहा कि इस बस में बस पास मान्य नहीं है। तब छात्रा ने कंडक्टर को थानाकलां तक का किराया लेने के लिए कहा। लेकिन कंडक्टर ने कहा कि टिकट ऊना की लो या चंडीगढ़ की। लेकिन छात्रा के पास थानाकलां तक पहुंचने के लिए ही किराये के पैसे थे। इस पर कंडक्टर ने छात्रा को बंगाणा से लगभग आधा किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर बस से उतार दिया। किसी तरह छात्रा अन्य बस में बैठकर अपने घर थानाकलां पहुंच सकी। शुक्रवार को बंगाणा महाविद्यालय के एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और बंगाणा महाविद्यालय के अन्य छात्रों ने बंगाणा में ज्वालाजी से चंडीगढ़ जाने वाली एचआरटीसी की बस को रोककर प्रदर्शन किया। एचआरटीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एबीवीपी बंगाणा इकाई ने एचआरटीसी और सरकार से बस के कंडक्टर को हटाने की मांग की है।
इस मौके पर उमेद सिंह, सचिन शर्मा, अभय राणा, अंकित राणा, विशाल वर्मा, शिल्पा, मधू, नेहा, पंकज, अनीश, अमन, अभिषेक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोट्स
आरएम विवेक लखनपाल ने बस को घेरे जाने की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। लखनपाल ने कड़े लहजे में कहा कि सभी बस चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूली और कालेजों के बच्चों को बस में बिठाएं और गंतव्य तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें