फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसविंद्र-प्रिंस ने जीता बैडमिंटन खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के सामुदायिक भवन में संतोषगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही दो दिवसीय अंडर 12 एवं ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन संतोषगढ़ नगर के एडवोकेट नरेश चब्बा ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर किया। इस मौके पर उनके साथ संतोषगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कांत, महासचिव गौतम राम सैणी, कोषाध्यक्ष राकेश पराशर, उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह, अमित चब्बा, हरजिंद्र राणा, परवेश घेड़िया, सहसचिव भूपेंद्र सिंह, सदस्य बलविंद्र सिंह, जसमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजीव भारद्वाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारे जीवन में पढ़ाई का महत्व है, उसी प्रकार खेलाें का भी महत्व है। सोमवार को हुए डब्ल्स मुकाबलों में फाइनल विजेता का खिताब जसविंद्र एवं प्रिंस की जोड़ी ने गौतम सैणी एवं कृष्ण कांत को 21-17, 21-7 के अंतर से हराकर अपने नाम किया। वहीं अंडर 12 के सिंगल्स मुकाबलों में हरमन ने फाइनल मुकाबला रोहित पराशर को 21-18 एवं 21-14 के अंतर से हरा कर जीता। जबकि अंडर-15 में हुए डब्ल्स मुकाबले में सुमित एवं अक्षांश ने वरुण एवं हिमांशु को 21-19 एवं 21-16 के अंतर से हरा कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें