फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए बनेंगे दस हजार घर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, महिला होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्चपास्ट का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर रमण चौधरी ने किया। स्कूली विद्यार्थियों ने लोकनृत्य भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुधीर शर्मा ने हिमाचल निर्माता तथा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को विशेष तौर पर स्मरण किया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के उन सभी महान सपूतों के प्रति अपना सम्मान किया जिन्होंने हिमाचल को एक अलग अस्तित्व और विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा 12वीं पंचवर्षीय योजना में प्रदेश के लिए 22,800 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। यह 11 पंचवर्षीय योजना से 35 प्रतिशत अधिक है। जो देश में सर्वाधिक वृद्धि है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सभी के पास रहने के लिए घर हो। राजीव गांधी आवास योजना तथा अन्य राज्य आवास योजनाओं के अंतर्गत गृह निर्माण के लिए मिलने वाली सहायता राशि को 48,500 रुपए से बढ़ाकर 75000 रुपए किया गया है। वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान आवासहीन निर्धनों के लिए 10000 घरों का निर्माण किया जाएगा।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री की धर्मपत्नी, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सतपाल सिंह रायजादा, डीसी अभिषेक जैन, एसपी खुशहाल शर्मा, खादी व ग्रामोद्योेग के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष देशराज गौतम, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अविनाश कपिला, जिला परिषद उपाध्यक्ष अवतार सिंह, जिला परिषद सदस्य सुमन ठाकुर और नीलम मनकोटिया, सामान्य उद्योग निगम के निदेशक पवन ठाकुर, उद्योग निगम के निदेशक संजीव सैणी, भवन निर्माण व कामगार बोर्ड के निदेशक कामरेड जगतराम व सुरेखा राणा, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू, नगर परिषद उपाध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, राजीव गौतम, जिला कांग्रेस व्यापार सैल के अध्यक्ष राकेश कैलाश, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, एडवोकेट रमेश चौधरी, पार्षद शिव सैणी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें