फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में बेलगाम हुए स्टोर क्रेशर कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। ऊना चुनाव हलके के युवा कांग्रेस नेता राजीव गौतम ने कहा है कि चुनाव क्षेत्र में स्टोर क्रेशर कारोबारी पूरी तरह से जिला प्रशासन की पकड़ से बाहर हो गए हैं और रेत, बजरी के दामों को मनमानें दामों पर बेचकर दोनों हाथों से लोगों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जारी एक बयान में युवा नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं से मिलीभगत के चलते खनन माफिया ने भी पूरी तरह से लूट मचा रखी है। चंद महीनों में सत्ता जाने का डर अभी से भाजपा नेताओं के चेहरों पर साफ दिखाई देने लगा है। यही वजह है कि स्थानीय नेताओं के इशारे पर खनन, भू माफिया तथा स्टोर क्रेशर कारोबार से जुड़े कुछ लोगों ने पूरी तरह से लूट मचा दी है।
भाजपा के ‘जेल भरो आंदोलन’ को नौटंकी करार देते हुए गौतम ने कहा कि सत्ता से रुखस्त होने का वक्त आ गया है। लिहाजा भाजपा नेता अब किसी न किसी तरह लोगों को भ्रमित करके अपनी ओर मोड़ने की कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि रास्ता रोकने और हंगामा करने के लिए क्यों नहीं विभिन्न धाराओं के तहत भाजपा नेताओं पर मुकदमें दर्ज किए गए।
विज्ञापन

युवा नेता ने लोगों की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन की ढीली कारगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को छोटे छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर, जमीनों की निशानदेही, बिजली, पानी के कनेक्शनों के अलावा अन्य कार्यों के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों की कोई जिम्मेदारी तय नहीं है। इससे आम गरीब जनता को अनेक तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें