फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ में निर्माणाधीन नाला टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर पंचायत की कार्य प्रणाली विवादों के घेरे में आ गई है। नगर पंचायत द्वारा बनाया जा रहा बरसाती नाला बनने से पहले ही गिर गया है। इसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उधर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष भजन सिंह मान ने निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमितताओं को लेकर जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत संतोषगढ़ द्वारा नगर में बरसाती पानी को सोमभद्रा नदी में डालने के लिए 10 लाख की लागत से नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके चलते रविवार को बरसात की पहली बारिश होते ही नगर पंचायत द्वारा बनाया जा रहा नाला टूट गया है। इसको लेकर लोगाें में रोष पनप गया है। नगर के लोगों में वार्ड नंबर सात की पार्षद अमरावती, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शिव किशोर वासुदेवा, तिलक राज तिलकु , कांग्रेस नेता चरण सिंह सैणी, गुलशन सैणी, बलवीर सिंह, सुभाष सैणी, तेलू राम सैणी, बलवीर सिंह, दसोंधी राम, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता नरेंद्र सैणी, बचन सैणी सहित नगर के काफी लोगों एवं सत्ताधारी पार्टी के नगर पंचायत उपाध्यक्ष भजन सिंह मान ने नगर पंचायत संतोषगढ़ द्वारा करवाए जा रहे नाले के निर्माण में बरती जा रही कथित अनियमितताओं की जांच की कर डाली है।
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष भजन सिंह मान एवं लोगों का कहना है कि यदि इस निर्माण कार्य को नगर पंचायत द्वारा सही तरीके से नहीं करवाया गया तो इस कार्य को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। जो कार्य नगर में नगर पंचायत द्वारा करवाए जा रहे हैं, उनमें किसी भी तरह की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष भजन सिंह मान एवं नगर के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के अधिकारियों की मनमानी व सरकारी धन के सही उपयोग न किए जाने के मामले को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार के ध्यान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें