फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवा सिंधियां में लकड़ी से भरा टैंपो पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के मवा सिंधियां में वन विभाग की टीम ने नाकेबंदी के दौरान टैंपो में भरकर तस्करी को पंजाब ले जाई जा रही लकड़ी बरामद की है। टीम ने लकड़ी ले जा रहे टैंपा के साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के भरवाईं रेंज अधिकारी पुरुषोत्तम लाल की अगुवाई में विभागीय टीम ने मवां सिंधियां में नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान टैंपो नंबर (एचपी 19बी 1636) उस मार्ग से गुजरा। इसको टीम ने रुकने का इशारा किया। टैंपो को चेक करने पर उसमें जापानी शहतूत और तूहणी की लकड़ी लदी पाई गई। लकड़ी के संदर्भ में दस्तावेज मांगे जाने पर टैंपो चालक सुनील कुमार निवासी डंगोह कोई दस्तावेज टीम को नहीं दिखा पाया। इसके चलते टीम ने लकड़ी, टैंपो और चालक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वन विभाग की टीम में बीओ शशि कुमार, राकेश कुमार, फारेस्ट गार्ड राजेश कुमार, उद्यम सिंह, पूर्ण सिंह, किशोरी लाल, विशन दास और सुनील कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन

वन विभाग के भरवाईं रेज अधिकारी पुरुषोत्तम लाल का कहना है कि लकड़ी तस्करी रोकने के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें