फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपदा प्रभावितों को बांटे 93.50 लाख के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुदर्शन बबलू ने केंद्र और भाजपा सांसदों पर साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को अंब विश्राम गृह में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 86 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक सौंपे। इस दौरान कुल 93.50 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की जमकर सराहना की और कहा कि प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद आपदा पीड़ितों का हाथ थामा है। विशेष रूप से उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए सहायता राशि को डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर सीधा सात लाख रुपये कर दिया है, जो प्रदेश के इतिहास में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन

विधायक बबलू ने इस मंच से केंद्र की मोदी सरकार और हिमाचल के भाजपा सांसदों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हिमाचल की आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर प्रदेश की गरीब जनता के अधिकारों का हनन है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के सात सांसद दिल्ली में हिमाचल की आवाज उठाने में पूरी तरह नाकाम रहे और त्रासदी के समय इन सांसदों की चुप्पी ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें प्रदेश के हितों की कोई चिंता नहीं है। राहत वितरण की इस कड़ी में विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 4.13 लाख रुपये और अपने ऐच्छिक कोटे से 1.20 लाख रुपये के अतिरिक्त चेक भी पात्र लोगों को भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें