जोल (ऊना)।
क्षेत्र में पेयजल के दुरुपयोग को लेकर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। उप तहसील जोल के तहत अनुभाग चौकीमन्यार के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग की टीम में शामिल जेई सुनील सैनी, रविंद्र चौधरी, चमन लाल, विनोद कुमार, हैप्पी चौधरी और निर्मला देवी की टीम ने सख्त कार्रवाई कर चौकीमन्यार पेयजल के दुरुपयोग पर दो टुल्लू पंप जब्त किए।
जेई सुनील सैनी ने बताया कि विभाग को पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पेयजल दुरुपयोग की शिकायतें आ रहीं थीं। इस पर विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बुधवार को कई गांवों का दौरा करने के बाद दो टुल्लू पंप और करीब 150 मीटर पाइपें जब्त की हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि गर्मियों में पेयजल का दुरुपयोग बंद कर दें। यदि भविष्य में कोई भी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।