अमर उजाला ब्यूरो
अंब(ऊना)।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अंब में उपमंडल स्तरीय जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सिलाई अध्यापिकाओं, नेहरू युवा केंद्र, युवक, महिला मंडलों तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया।
एसडीएम अंब बच्चन सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच एसडीएम कार्यालय परिसर से लेकर बाजार होते हुए मुख्य मार्ग तक रैली का आयोजन किया। लोगों से 90 प्रतिशत मतदान कराना है ऊना को शिखर पर लाना है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो आदि नारों के माध्यम से नौ नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लोगों से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया।
एसडीएम बच्चन सिंह ने कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए नौ नवंबर को निर्धारित विधानसभा चुनाव के दौरान बढ़-चढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि जिला में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष मतदाताओं से भी अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
इससे जिला ऊना मत प्रतिशतता में प्रदेश भर में आगे रह सके।
इस अवसर पर बीडीओ अंब सलीम खान, एपीआरओ राजेश जसवाल, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक पवन कुमार, राज कुमारी, संतोष कुमारी, कुंता देवी, पूनम कुमारी, रंजना देवी, युवा एवं खेल विभाग तथा एनवाईके से अंबेडकर युवा क्लब धुसाड़ा, जस्सल युवा क्लब धुसाड़ा, नेहरू युवा मंडल चुरूडू और अंदोरा से शुभम, जतिंद्र, सचिन, मंदीप सहित स्कूल के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सिलाई अध्यापिकाएं, महिला एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि उपस्थित थे।