अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
राजकीय उच्च पाठशाला छतरपुर तथा डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में भाषण और नारा लेखन को लेकर जागरुकता रैलियों का आयोजन किया गया। मतदान जागरुकता शिविर में भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में स्वीप टीम के सदस्य अर्थशास्त्र के व्याख्याता अशोक धीमान और वाणिज्य के व्याख्याता किशोरी लाल ने बताया कि मतदाता शिविर का उद्देश्य विधानसभा चुनावों में गत विधानसभा चुनावों से ज्यादा मतदान करवाना है। ऊना जिला में 90 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त कर प्रदेश में नंबर एक के पायदान पर पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि शैक्षिणिक एवं प्रशिक्षण संस्थाएं में शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा मतदान के प्रति लोगों को भी जागरूक करें। नारा लेखन में छतरपुर की शालू प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय तथा कानुप्रिया तृतीय जबकि भाषण में कनिका प्रथम, द्वितीय स्थान पर तानीय और अनीषा तृतीय स्थान पर रहे।
इस प्रकार डीएवी ऊना की वंशिका शैरी प्रथम, जसप्रीत द्वितीय स्थान पर और तान्य तृतीय स्थान पर रही। जबकी भाषण प्रतियोगिता में अलीशा ने पहला, रितिका और आशिमा ने संयुक्त रूप से दूसरा और एकता, रितिका ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया।