धमांदरी स्कूल में आठवीं कक्षा की परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए स्ट
- फोटो : Una
ऊना। जिला के सरकारी स्कूलों में बुधवार को आठवीं कक्षा के 89.94 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ऑफलाइन विज्ञान विषय की परीक्षा दी। बोर्ड की तरफ से ली जा रही है इन परीक्षाओं के लिए स्कूल प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
परीक्षा हॉल में जाने से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विद्यार्थियों के हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से कोविड एसओपी को सख्ती से लागू करवाया गया है। आठवीं कक्षा परीक्षा में कुल 4561 में से 4102 विद्यार्थी बैठे। करीब दस फीसदी विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देने नहीं पहुंचे। सबसे पहले अध्यापकों ने विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
इसके बाद शरीर का तापमान सही पाए जाने पर हाथों को सैनिटाइज किया। कोविड एसओपी के अनुसार ही परीक्षा हॉल में विद्यार्थियों को बैठाया गया। उधर, धमांदरी स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन गुप्ता ने बताया कि आठवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा नियमों के अनुसार ली गई है। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधन को कोविड एसओपी को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है। एसओपी के अनुसार ही परीक्षा ली गई है।