फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणात्मक शिक्षा को लेकर जागरूकता शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुबारिकपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारिकपुर में गुणात्मक शिक्षा विषय पर सामुदायिक जागरुकता एवं सहभागिता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम का आगाज सरस्वती माता की प्रतिमा के आगे ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। डाइट के प्रिंसिपल दविंद्र चौहान और सभी ब्लॉक के बीआरसी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन के लिए सरकार द्वारा कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उसके तहत गगरेट विधानसभा के सभी शिक्षा खंडों के मुख्याध्यापक केंद्र, अध्यापकों, एसएमसी कमेटी सदस्यों के साथ समन्वय बैठक कर सरकारी स्कूलों में एक गुणात्मक शिक्षा देने का आगाज किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक राजेश ठाकुर ने सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के अध्यापकों के पास बढ़िया शिक्षा देने की पूरी क्षमता होती है। सरकारी स्कूलों में दिखावा कम और पढ़ाई ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। यदि शिक्षक गुणी नहीं होगा तो विद्यार्थी कैसे गुणी बन सकता है।
विज्ञापन


सरकार सरकारी स्कूलों में हरसंभव जरूरत पूरी कर रही है। उसके बावजूद यहां बच्चों की घट रही संख्या चिंता का विषय है। इस अवसर पर जिला के करीब 40 स्कूलों के केंद्रीय अध्यापक, मुख्य अध्यापक, एसएमसी सदस्य जिला समंवयक मुनीष पटियाल, बीआरसी, सुधीर गौतम, सुशील मल्होत्रा, राजीव शर्मा, राज कुमार, प्रिंसिपल सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें