फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का 80 प्रतिशत पूरा, जल्द मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के लिए भी प्रस्ताव तैयार
विज्ञापन

विकास की बात
मरीजों को बड़े ऑपरेशनों के लिए ऊना नहीं जाना पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। नागरिक अस्पताल बंगाणा के नए भवन में शीघ्र ही आधुनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने से मरीजों को सर्जरी और बड़े ऑपरेशनों के लिए अब क्षेत्रीय अस्पताल ऊना नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक उपकरणों की सूची उच्च अधिकारियों को भेज दी है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। जानकारी के अनुसार नए भवन का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसी में अत्याधुनिक ओटी स्थापित किया जाएगा।
वर्तमान में पुराने भवन में केवल माइनर ओटी की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें सामान्य चोट, टांके या छोटे ऑपरेशन ही संभव हैं। सिजेरियन प्रसव और अन्य बड़े ऑपरेशनों के लिए मरीजों को मजबूरी में ऊना रेफर किया जाता है। फिलहाल अस्पताल में केवल नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा है, जिससे गर्भवती महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। पंचायत प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि ओटी की सुविधा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उप प्रधान अजय कुमार ने बताया कि खासकर महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या दूर होगी। ग्राम प्रतिनिधि देवराज ने कहा कि सुविधा शुरू होने से मरीजों का आर्थिक बोझ घटेगा और इलाज में तेजी आएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि नए भवन में ओटी की सुविधा जल्द शुरू होगी। इसके लिए उपकरणों की खरीद और स्टाफ की तैनाती संबंधी प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पर 25 पंचायतें निर्भर
बंगाणा और आसपास की करीब 25 पंचायतें, जिनमें दूरदराज और दुर्गम क्षेत्र भी शामिल हैं, नागरिक अस्पताल बंगाणा पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर हैं। ऐसे में ओटी सुविधा शुरू होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा आपात स्थिति में तुरंत इलाज संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें