फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीड़ के मोछों से भरा ट्राला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब(ऊना)।
कुठेड़ा बीट में तैनात वन रक्षक रणजीत सिंह की शिकायत पर अंब पुलिस ने एक व्यक्ति को लकड़ी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रणजीत के अनुसार बीओ लोहारा गिरधारी लाल, वनरक्षक सिद्ध चलेड़ अभिषेक जसवाल, अरुण कुमार, शेर सिंह के साथ नकड़ोह में रामपुर पुल के पास रात्रि गश्त पर थे। कमाली लिंक रोड से एक पिकअप ट्राला आया।
विज्ञापन


वन रक्षकों की टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी रुकने पर उसकी तलाशी ली गई और उसमें से चील के मोछे बरामद किए गए। गाड़ी चालक पूछताछ में अपना नाम पता भद्रकाली निवासी रज्जाक मोह मद के रूप में बताया। गाड़ी को वन रक्षक आवास भरवाईं लाया गया और इसकी सूचना अंब पुलिस को दी गई। अंब पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले के बारे में केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें