फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वां तटीयकरण के चौथे चरण को 32.86 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वां तटीकरण के चौथे चरण को 32.86 करोड़ मंजूर
विज्ञापन

अनुराग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार, कहा- स्वां तटीकरण को भाजपा वचनबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने जल संसाधन विकास मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर स्वां नदी के तटीयकरण के चौथे चरण के लिए 32.86 करोड़ रुपये मंजूर करवाए हैं। अनुराग ने इसके लिए नितिन गडकरी का आभार भी जताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा जिला ऊना में विनाश का पर्याय रही स्वां नदी को खुशहाली की नदी बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। स्वां नदी के तटीकरण के लिए केंद्र सरकार को वर्ष 2017-18 के लिए 87.50 करोड़ रुपये जारी करने थे। केंद्र ने 87.50 करोड़ रुपये में 54.65 करोड़ रुपये पिछले साल अक्तूबर में जारी किए थे। इसका
विज्ञापन

32.86 करोड़ का बाकी हिस्सा वीरवार को केंद्र सरकार ने जारी कर दिया। ठाकुर ने कहा भाजपा ने ही सबसे पहलभे स्वां नदी के विनाश के दर्द को समझा और तत्कालीन सांसद प्रेम कुमार धूमल ने स्वां तटीकरण के कार्य का सपना देखा। उसे 2000 में बतौर मुख्यमंत्री प्रथम चरण में 106 करोड़ की योजना का शिलान्यास कर शुरू करवाया। पहले चरण में 76 करोड़ खर्च कर इस योजना के कार्यों को पूरा किया गया। इसमें 30 करोड़ की बचत भी की गई। तटीकरण के दूसरे चरण में 235 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान था जिसे 211 करोड़ रुपये से 2012 में पूरा कर 24 करोड़ रुपये बचाए गए। तीसरा चरण संतोषगढ़ से पंजाब की ओर का प्रेम कुमार धूमल के प्रयासों से 46.5 करोड़ की योजना के साथ शुरू हुआ। अनुराग ने कहा कि चौथे चरण में स्वां नदी की सहायक 73 खड्डों के चौथे चरण के लिए 922 करोड़ की योजना प्रो. धूमल ने भाजपा की सरकार में ही बनाई गई और इसे मूर्त रूप देने के प्रयास किए गए। स्वां तटीयकरण से अब तक करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि जिला ऊना में कृषि योग्य बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें