नंगल। बीबीएमबी के पूर्व चेयरमैन स्व. मेजर जनरल बीएन कुमार की पुण्यतिथि पर बीबीएमबी मैनेजमेंट की ओर से 59वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीबीएमबी के चेयरमैन डीके शर्मा ने किया।
इस अवसर पर बीबीएमबी के सदस्य वीके कालरा, मुख्य अभियंता, प्रणाली परिचालन आभा सैणी और विशेष सचिव आरएस जालटा ने अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रक्तदान किया। इस मौके पर एसके शर्मा, अवधेश गुप्ता, भारत भूषण, तरुण अग्रवाल, बीएस सिंहमार, बीएस सभ्रवाल, अनुराग गोयल भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
शिविर में धूलकोट, कुरुक्षेत्र, भिवानी, संगरूर, जमालपुर, नंगल, गंगूवाल तथा कोटला से आए 151 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। गौरतलब है कि बीबीएमबी मैनेजमेंट बीते 30 वर्षों से अपनी सभी परियोजनाओं में रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है।