फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 नवंबर को जरूर करें मतदान: एसडीएम

विज्ञापन
voting
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ऊना मुख्यालय पर युवा मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम ऊना पृथी पाल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना के प्रांगण से युवा मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर एसडीएम पृथी पाल सिंह ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान के माध्यम से मनपसंद सरकार चुनने का अधिकार दिया है। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने संवैधानिक अधिकार का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस बार जिला में 90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। सभी मतदाताओं से नौ नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक-एक मत अमूल्य है। इन्हीं मतों से उम्मीदवारों की हार और जीत तय होती है। उन्होंने मतदाताओं से संवैधानिक अधिकार के साथ-साथ दायित्व का भी बखूबी निर्वहन करने का आग्रह किया है ताकि चुनाव महायज्ञ में वोट रूपी आहुति डालकर कर्तव्य का पालन कर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती प्रदान करने में भागीदार बन सकें। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी एमपी भराडिया, एपीआरओ राजेश जसवाल, कोच भागीरथ चौधरी, युवा संयोजिका सुमन लता के अतिरिक्त खेल छात्रावास के खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें