नंदपुर पंचायत में जलकर राख हुईं प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां। -स्रोत : जागरूक पाठक
नंदपुर (ऊना)। विकास खंड अंब में सोमवार को दो अलग-अलग आग लगने की घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पहली घटना में नंदपुर पंचायत में भीषण अग्निकांड में प्रवासियों की लगभग 57 झुग्गियां राख हो गईं। वहीं, अंब के ऊना रोड पर स्थित एक मोबाइल शॉप में आग लगने से 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
पहली घटना के समय गनीमत रही कि अधिकांश प्रवासी मजदूरी करने बाहर गए हुए थे और बच्चों के अलावा कोई नहीं था। बच्चों के सुरक्षित बाहर निकलने से कोई नुकसान नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये प्रवासी पिछले 25 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे थे। सरकारी भूमि पर अस्थायी झुग्गियां बनाकर जीवन यापन कर रहे थे। मगर प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद उन्होंने निजी भूमि पर खड़पोश आशियाने बना लिए थे। सोमवार दोपहर के समय एक झुग्गी में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप में फैल गई। आग की चपेट में आने के कारण सभी झुग्गियां जलकर राख हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी गई। वहीं, प्रवासी भी घटना की सूचना मिलने के बाद वापस लौट आए, लेकिन तब तक झुग्गियों के अंदर रखा सामान, कपड़े, बर्तन, दस्तावेज और नगदी जलकर राख हो चुका था। घटना में तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा है।
नंदपुर पंचायत में जलकर राख हुईं प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां। -स्रोत : जागरूक पाठक
नंदपुर पंचायत में जलकर राख हुईं प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां। -स्रोत : जागरूक पाठक