फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 66 छात्रों ने चंडीगढ़ में लिया ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला ऊना के कक्षा 12वीं के आईटी एवं आईटीईएस ट्रेड के 66 विद्यार्थियों को चंडीगढ़ स्थित प्रतिष्ठित कंपनियों में तीन दिवसीय ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह, डियारा, तलमेहड़ा, अंबोटा, नंगराह, बंगाणा, थाना कलां, थठल, बीटन, बाथू, मावा सिंधियां, पालकवाह तथा कुरियाला के विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। उन्हें डाटा एंट्री, डाटा प्रबंधन, ग्राहक सेवा, कॉल सेंटर संचालन, बीपीओ सेवाएं, कार्यालय प्रबंधन, दस्तावेजीकरण, साइबर सुरक्षा के मूल तत्वों तथा संचार कौशल जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों में टीम वर्क, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं व्यावहारिक दक्षताओं का भी विकास किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एस्कॉर्ट शिक्षक के रूप में अंजली राणा, प्रतिभा सिंह, गुरबख्श सिंह एवं अमित उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा अनुशासन बनाए रखा। जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) मनीष पटियाल ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें