फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर होगा स्थापित : अग्निहोत्री

Sun, 21 Jul 2024 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की बीटन पंचायत में स्वामी श्री अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया में स्वामी के 25वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रखे पांच दिवसीय आयोजन के समापन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

16 से 20 जुलाई तक हुए इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न स्थलों से पहुंचे साधु-संतोें और स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न जगहों से आए श्रद्धालुओं ने श्री अखंड पाठ और श्री गरीबदासी महायज्ञ जैसे दिव्य आयोजनों में भाग लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने समापन कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल देवी-देवताओं की भूमि है। यहां लोगों में साधु संतों का बहुत सम्मान है। ऊना जिला भी महान संतों की पवित्र स्थली है।
इस अवसर पर उन्होंने अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया में विविध निर्माण कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने वहां 25 हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंक बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी दिवंगत डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की याद में समाधि वाली कुटिया को अपनी ओर से 1.51 लाख रुपये भी भेंट किए।
विज्ञापन


बीटन खेल मैदान और पूबोवाल में तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री ने बीटन में खेल मैदान के सुधार कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने इसके लिए पहले ही 58 लाख रुपये दिए हैं। यह धनराशि मैदान के सुधार, चाहरदीवारी के निर्माण और वहां अन्य सुविधाएं विकसित करने पर खर्च की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य आरंभ करने के लिए एनओसी समेत सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोंदपुर जयचंद में हरिजन बस्ती बस स्टॉपेज पर रेन शेल्टर बनाने के निर्देश भी दिए। उपमुख्यमंत्री ने पूबोवाल में तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया।

स्मृतिचिह्न भेंट कर किया सम्मानित

इस मौके समाधि वाली कुटिया के स्वामी नित्यानंद रमताराम महाराज ने उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाधि वाली कुटिया के स्वामी अतुल कृष्ण सहित तमाम संत समाज, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम हारोली राजीव ठाकुर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस के जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, एचआरटीसी के डीएम अवतार सिंह, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें