ऊना। जिला ऊना में शून्य से पांच संख्या से कम प्राइमरी और मिडिल स्कूल मर्ज होंगे। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग को तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार ऊना जिला में प्राइमरी और मिडिल सहित कुल 15 स्कूल मर्ज होंगे। जहां पर 0 से 5 से कम संख्या बच्चों की दर्ज की गई है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 12 प्राइमरी स्कूल और तीन मिडिल स्कूल शामिल हैं। जहां पर पांच से कम बच्चे रिपोर्ट में निकले हैं। विभाग के द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में एक बात का यह भी खुलासा हुआ है कि दो प्राइमरी स्कूल ऐसे भी पाए गए हैं। जहां पर एक भी बच्चा शिक्षा ग्रहण नहीं करता है। ऐसे में बच्चों की संख्या 0 से 5 से कम आंके जाने पर विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर ली है और आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को प्रेषित कर दी है।
तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार प्राइमरी स्कूलों में ऊना जिला के अंब ब्लॉक के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कन्यारी, राजपुर जसवां, नलोह, जोल शिक्षा खंड के तहत बुहान, कुड, बंगाणा शिक्षा खंड के तहत खनेड, चांगर कमुन, गगरेट शिक्षा खंड के तहत घनारी अप्पर, सलोह बैरी, तराली, जो बेह और माजरा खड्ड गुज्जरां शामिल है, जबकि मिडिल स्कूल की श्रेणी में अंब ब्लॉक में राजपुर जसवां, शिक्षा खंड जोल में भिंडला और बंगाणा में हटवाण स्कूल शामिल किया गया है। जहां पर 0 से 5 से कम बच्चे स्कूलों में पाए गए हैं।
जोह बेह और माजरा खड्ड गुज्जरां में एक भी शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहा
शिक्षा खंड गगरेट के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोह बेह और माजरा खड्ड गुज्जरां में एक भी बच्चा शिक्षा ग्रहण करता हुआ नहीं पाया गया है। इसके चलते विभाग की 0 से 5 से कम संख्या वाले स्कूलों को साथ में लगती स्कूलों में मर्ज किया गया है। विभाग ने यह कार्रवाई सरकार के निर्देशों के तहत अमल में लाई गई है और ऐसे स्कूलों के बच्चों को स्टाफ सहित दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया है, जो कि महज एक से चार किलोमीटर के दायरे में आते हैं।