फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला भर में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस पर जिला भर में हजारों लोगों ने एक समय में योग प्राणायाम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहडाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति सहित अन्य अधिकारियों और स्कूल स्टाफ सदस्यों ने योग किया।

रावमापा टक्का में विश्व योग दिवस पर बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर योग अभ्यास किया। इस मौके पर रविंद्र कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सतीश ठाकुर, विजय कुमार उपस्थित थे। डीएवी सीसे स्कूल ऊना में छात्र-छात्राओं को योग करवाया गया। इसमें एनएसएस के स्वयंसेवियों, स्काउट एंड गाइड ने भाग लिया। शिक्षिका सुदेश कुमारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनीता दड़ोच और योगेश ने बच्चों को 12 प्रकार की योग क्रियाएं करवाईं। सीसे स्कूल सलोह में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, जगदीश राम उपस्थित थे। महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अंब में योग गुरु सुरेश धीमान ने कॉलेज के एनसीसी कैडेट और एनएसएस वालंटियर्स को योगासन करवाए।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य अलका शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने शिविर में भाग लिया। रावमापा अंब में योग दिवस के मौके पर विधायक बलबीर सिंह ने शिरकत की। चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, स्कूल के प्रधानाचार्य असीम धीमान उपस्थित थे। शिवालिक हिल पब्लिक सीसे स्कूल अंब में स्कूल प्रधानाचार्य सुषमा डडवाल ने बच्चों को योगासन करवाए। इस मौके राधा, पूनम शर्मा, मोनिका, चेतना, इंदु, मलिका, सवीन, सपना, प्रिया, ऋतु, कमल और अजय मौजूद थे। पीएस इंटरनेशनल स्कूल मैड़ी में संस्थान के चेयरमैन प्यारा सिंह ठाकुर की उपस्थिति में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने योगासन किए। सीसे स्कूल ठठल में योग दिवस पर स्कूल प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने योग दिवस के बारे में जानकारी दी।

नंदपुर उच्च विद्यालय की मुख्याध्यापक व्यासा देवी ने बच्चों को योगासन सिखाए। एनएसएस प्रभारी शिव कुमार और सदस्यों ने शिविर में भाग लिया। सीसे स्कूल सूरी में योग दिवस पर प्रधानाचार्य मीरा धीमान स्कूल स्टाफ सदस्यों में सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र चैधरी, कुशल कुमार, अमित कुमार, कुशल कुमार, सोमा देवी, राकेश कुमार, डोली राणा ने योगासन किए।

सीसे स्कूल ज्वार में योग दिवस पर पीईटी अशोक कुमार ने बच्चों और स्टाफ सदस्यों को योगासनों के बारे में जानकारी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान, सरोह, पिपलू, अरलू, धुंदला, बंगाणा, लठियाणी, रायपुर, केंद्रीय पाठशाला धुंदला, कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल बल्ह, केंद्रीय विद्यालय डोहगी, बंगाणा कॉलेज, शोभित आईटीआई चलोला, संस्कृत कॉलेज डोहगी, तलमेहड़ा स्कूल, सॉफ्ट आईटीआई अवाहड़ योग दिवस मनाया गया। दौलतपुर चौक कॉलेज में वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. इंदु बाला की अगुवाई में कॉलेज प्राध्यापकों के अलावा दौलतपुर चौक सीसे स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने संयुक्त रूप से योग किया। प्राध्यापिका डॉ. अंजू पाठक ने प्राध्यापकों और बच्चों को विभिन्न योग क्रियाएं करवाईं।

इस मौके पर प्रो. ऋतु, प्रो. नरेंद्र, प्रो. अजय, डॉ. कृष्णा, प्रो. बनिता, डॉ. लीना, प्रो. रोहिणी, प्रो. सतीश कालिया, प्रो. संदीप, डॉ. विवेक, प्रो. सुरेटा, प्रो. अनीता, प्रो. सुशील, प्रो. संजय, प्रो. धीरज, प्रो. राज कुमार, प्रो. हितेश, प्रो. गुलशन के अलावा स्कूल प्रधनाचार्य गुरदेव सिंह, सुरेश ठाकुर, प्यारे लाल, अमृति राणा, प्रोमिला ठाकुर, सुनीता जरयाल, सीमा, मनोज डीपी, मनोज ठाकुर मौजूद थे। रावमापा मरवाड़ी में योग दिवस मनाया। प्रधानाचार्य राजदेव राणा, पिरथीपुर में गुरविंद्र सिंह, घनारी स्कूल में पीसी शर्मा, राजकीय उच्च पाठशाला डंगोह खास में मुख्याध्यापक रवि कांत वशिष्ठ, चलेट कन्या सीसे स्कूल में प्रधानाचार्य रामपाल शर्मा, गोंदपुर बनेहड़ा सीसे स्कूल में अशोक कुमार तथा रायपुर सीसे स्कूल में मुख्याध्यापक महेश कुमार की अगुवाई में योग दिवस मनाया।

परमार इंटरनेशनल स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा में स्कूल निदेशक भूपिंद्र सिंह राणा ने बच्चों को योग की जानकारी दी। संतोषगढ़ नगर में स्थित हिम गौरव आईटीआई में भी वीरवार को योग दिवस मनाया। आईटीआई के उप प्रबंधक मुकेश कुमार, देव राज धीमान, विक्रम सिंह, रविंद्र सिंह, संदीप कुमार, सतीश कुमार, गणेश कुमार, सुमित, अमरजीत, गुरनिंद्र, पंकज, रोहित, सतीश, जसवंत, संदीप, ममता, बिंदू, पूजा तथा पूनम उपस्थित थे। रावमापा बुधान में योग दिवस पर प्रधानाचार्य योगराज डोगरा, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, बलवंत सिंह, अमरजीत, प्यारे लाल, रवि, परमानंद, शबनम, जगदीश चंद, जसवंत सिंह, नरेश कुमार, अंबिका रानी उपस्थित रहे। उपमंडल बंगाणा के कोहडरा, बुधान, लठियाणी, धुंधला, हटली, पिपलू, अरलू, धनेत, खुरवाईं, मंदली, रायपुर मैदान, प्रोइंया कलां में भी योग दिवस मनाया गया। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम मुख्यातिथि रहीं। प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि योग विशेषज्ञ सुकन्या ने प्रशिक्षणार्थियों, प्रधानाचार्य और कर्मचारियों को योगासन करवाए। तलमेहड़ा सीसे स्कूल में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर कुलदीप चंद, वीरेंद्र चड्ढा, जीवन मोदगिल, सुभाष चंद, अजय कुमार, कमलजीत, वीरेंद्र कुमार, अनुबाला, मनीषा चौधरी, अर्चना शर्मा, पारुल शर्मा, अशोक कुमार, रजनीश कुमार, रमेश चंद, निशा देवी, कमल धीमान, सुखदेव, नीतू ठाकुर, संदीप संदल, बिशन दास, कमलेश कुमारी और इंदिरा देवी उपस्थित रहे।

रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग सीसे स्कूल में वीरवार को योग दिवस मनाया गया। नंगल कलां सीसे स्कूल में योग दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य धर्मपाल शर्मा एवं संदीप कुमार ने बच्चों को योग का महत्व बताया। इस मौके पर मोनिका जैन, निर्मल, संदीप कुमार, रणजीत सिंह, रविंद्र कुमार, मनोज डोगरा, अनवर खान, निशा रानी, शिवानी, गगन कौंडल, अभिलाषा कुमारी, रजनी शर्मा, सीमा, ऋतिका, रजनी मौजूद थे। चलोला सीसे स्कूल में योग दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य नरेश जसवाल ने बच्चों को योग का महत्व बताया। इस मौके पर बलजिंद्र सिंह, मीना कुमारी, विश्व कुमार, सलोचना देवी, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, रमन कुमार, मंजीत कुमार, संजीव कुमार और बलदेव सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


धलवाड़ी स्कूल में योग दिवस मनाया। इस मौके पर जगदीश चंद, मीना, परवीन पटियाल, आशा देवी तथा यशपाल उपस्थित थे। चिंतपूर्णी सीसे स्कूल में योग दिवस पर मुकेश कुमार, सुमित कुमार ने बच्चों को योग आसन व योग क्रियाएं करवाईं। संतोषगढ़ सीसे बाल स्कूल में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य उपेंद्र राणा, रमेश महाजन, सीमा चौपड़ा, पवन कुमार मौजूद थे। दुलैहड़ सीसे स्कूल में भी योग दिवस मनाया गया। स्कूल स्टाफ और बच्चों ने योग आसन किए। इस मौके पर वीरेंद्र चंदेल, विजय बहादुर, कमल, अनुराधा शर्मा, सुनीता द्विवेद्वी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें