फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोहड़ खुर्द कुएं की करवाई जाए सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
कटौहड़ खुर्द के निवासियों ने चमत्कारी पानी वाले कुएं का ताला खोलने और पेयजल स्रोत की सफाई करवाने की मांग उठाई है। पंचायत प्रधान सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र एसडीएम अंब को दिया। इसमें प्रशासन से मांग की है कि कुएं के गेट पर लगा ताला खुलवाया जाए और कुएं की सफाई की जाए।

पंचायत उप प्रधान प्रीतम सिंह, रवि कुमार, मस्त राम मस्कीन, रमेश, वीर सिंह, प्रीतम चंद, रमेश चंद, सुखदेव सहित 80 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर एसडीएम अंब सुनील वर्मा से मांग की है कि कुआं बहुत पुराना है और गांववासी यहां से पानी पीते हैं। विभागीय सप्लाई बाधित होने पर यहां का पानी ग्रामीणों के उपयोग में आता है। यदि जांच में कोई खराबी मिली है तो कुएं की सफाई करवाई जाए और उसमें दवाई डाली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंब के एसडीएम सुनील वर्मा ने कहा कि आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के टेस्ट में पानी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में पानी को सेहत के लिए खतरनाक बताए जाने के बाद कुएं के गेट पर ताला लगवाया था। उन्होंने कहा कि आईपीएच को कुएं की सफाई करने व दवा डालने को कहा है। इसके बाद कुएं के पानी का दोबारा टेस्ट होगा। यदि रिपोर्ट में उसे पीने योग्य पाया गया, तभी कुएं का ताला खुलवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें